*TV 20 NEWS || AZAMGARH:इंस्टाग्राम पर गैंग संस्कृति एवं दबंगई का प्रदर्शन करने वाले युवक पर पुलिस की कार्रवाई, अभिभावकों की मौजूदगी में की गई काउंसलिंग*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक : 24.06.2026*
*थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़*
*🚨 “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत सोशल मीडिया पर सक्रिय “टीम 5062” गैंग चिन्हित*
*🚨 इंस्टाग्राम पर गैंग संस्कृति एवं दबंगई का प्रदर्शन करने वाले युवक पर पुलिस की कार्रवाई, अभिभावकों की मौजूदगी में की गई काउंसलिंग*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में संचालित “ऑपरेशन वज्रपात” अभियान के क्रम में क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में बढ़ रही गैंग संस्कृति एवं दबंगई के प्रदर्शन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान थाना दीदारगंज पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम एवं फेसबुक की निगरानी के क्रम में संज्ञान में आया कि कुछ युवक “टीम 5062” नाम से गैंग बनाकर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए वीडियो एवं रील पोस्ट कर रहे हैं। ऐसी गतिविधियों से आमजन में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है तथा युवाओं में गैंग संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।
जांच के दौरान उपेन्द्र कुमार पुत्र सुभाष निवासी ग्राम बस्तीकपूरी, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ को चिन्हित किया गया, जो सोशल मीडिया आईडी “Upendra_jatav_azamgarh_5062” के माध्यम से गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाली सामग्री प्रसारित कर रहा था।
थाना दीदारगंज पुलिस द्वारा संबंधित युवक को उसके अभिभावकों सहित थाना परिसर बुलाकर काउंसलिंग की गई तथा कानून-व्यवस्था, यातायात नियमों एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले कानूनी एवं सामाजिक दुष्परिणामों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई।
उक्त कार्यवाही के दौरान संबंधित युवक के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत विधिक कार्यवाही भी की गई।
पुलिस द्वारा अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखें तथा उन्हें शिक्षा, खेलकूद, कौशल विकास एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों में सहभागिता हेतु प्रेरित करें।
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 पंकज कुमार सिंह
2. आरक्षी सतेन्द्र गुप्ता
3. रि0का0 नवाब अंसारी
जनपद पुलिस द्वारा “ऑपरेशन वज्रपात” के अंतर्गत गैंग संस्कृति, सोशल मीडिया पर दबंगई के प्रदर्शन, भय एवं दहशत फैलाने वाली गतिविधियों तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।






