*TV 20 NEWS || AZAMGARH :मा0 प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अनुसूचित जाति व जनजाति को मिला समग्र न्याय- अध्यक्ष बैजनाथ रावत*

मा0 प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अनुसूचित जाति व जनजाति को मिला समग्र न्याय- अध्यक्ष बैजनाथ रावत

केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से एससी/एसटी वर्ग लाभान्वित- अध्यक्ष एससी/एसटी आयोग

अन्त्योदय वर्ग को भी समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है- अध्यक्ष बैजनाथ रावत

आजमगढ़ 24 जून 2026/
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के मा.अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने बुधवार को जनपद आजमगढ़ में भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत सर्किट हाउस में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों हेतु केन्द्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक किया।

प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद के दौरान मा0 अध्यक्ष ने बताया कि केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को नियमानुसार अवसर प्रदान किया गया है। मा0 प्रधानमंत्री व मा0 मुख्यमंत्री जी सदैव वंचितों, शोषितों, गरीबों के प्रति गम्भीर हैं तथा वे प्रयासरत हैं कि अन्त्योदय वर्ग को भी समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाए। उन्होने बताया कि अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों से मुलाकात और उनकी समस्याओं का निराकरण तथा राजकीय छात्रावासों, वृद्धा आश्रमों, अभ्युदय कोचिंग सेंटर आदि का भ्रमण एवं निरीक्षण कर जमीनी हकीकत को परखा गया, जोकि शासन के मंशानुकूल पाया गया।

आजमगढ शहर में महारानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यकम में अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने प्रतिभाग का महारानी दुर्गावती के जीवन संघर्ष व देश के प्रति उनके योगदान को रेखांकित किया। ग्राम सभा भैसौंवड़ा, थाना आजमगढ में पहुंचकर उन्होने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की संगोष्ठी में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में मा0 द्वय सदस्य उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग, विभिन्न जन प्रतिनिधि व पदाधिकारीगण, अपर जिलाधिकारी गम्भीर सिंह, समाज कल्याण अधिकारी/जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी चेतन सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी डॉ0 पंकज कुमार आदि अधिकारीगण व जनपदवासी उपस्थित रहे