*TV 20 NEWS || AZAMGARH : मेडिकल फार्मेसी में चोरी की घटना का सफल अनावरण,24 घंटे के भीतर शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान एवं नगदी बरामद*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक : 26.06.2026*
*थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़*
*मेडिकल फार्मेसी में चोरी की घटना का सफल अनावरण*
*24 घंटे के भीतर शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान एवं नगदी बरामद*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिधारी पुलिस को मेडिकल फार्मेसी में हुई चोरी की घटना के सफल अनावरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी का सामान एवं नगदी बरामद कर लिया ।
*घटना का विवरण-*
वादी मुकदमा मोहम्मद अमजद पुत्र अन्सारूल हक निवासी हैदराबाद उर्फ छतवारा, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 25.06.2026 को थाना सिधारी पर सूचना दी गई कि छतवारा चौराहा स्थित उनकी *”सिटी फार्मेसी”* नामक दवा की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा लैपटॉप, टैबलेट, ₹8,000 नकद एवं कॉस्मेटिक का सामान चोरी कर लिया गया। साथ ही बगल में स्थित उनके चचेरे भाई की *”अंसार आयरन”* नामक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में भी चोरी की घटना कारित की गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0- 259/2026 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
आज दिनांक 26.06.2026 को अभियुक्त राजिक उर्फ अफसर पुत्र रियाज अहमद निवासी छतवारा बड़ापुरा, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*बरामदगी-*
अभियुक्त के कब्जे से निम्नलिखित चोरी का सामान बरामद हुआ-
• एक डिब्बा रिवाइटल
• एक शीशी ऑस्टो कैल्शियम टैबलेट
• दो पैकेट फेयर लवरी (बड़ा पैक)
• तीन पैकेट फेयर लवरी (छोटा पैक)
• गार्नियर ओवरनाइट सीरम
• जायजा ब्यूटी क्रीम (एक पैकेट)
• एक पैकेट गार्नियर
• विटामिन-सी सीरम
• ₹2,700 नगद
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
राजिक उर्फ अफसर पुत्र रियाज अहमद निवासी छतवारा बड़ापुरा, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 19 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 राजबिहारी सिंह, हे0का0 आफताब अहमद, का0 राजकुमार थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ ।






