*TV 20 NEWS || AZAMGARH :ऑपरेशन वज्रपात : सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल करना पड़ा महंगा*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक : 26.06.2026*
*थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़*
*ऑपरेशन वज्रपात : सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल करना पड़ा महंगा*
*अतरौलिया पुलिस ने 24 घंटे के भीतर युवक को किया गिरफ्तार, निशानदेही पर अवैध तमंचा व कारतूस बरामद*
*अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने एवं सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग की अपील*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में जनपद में संचालित *”ऑपरेशन वज्रपात”* के अंतर्गत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में बढ़ रही गैंग संस्कृति, दबंगई एवं अवैध असलहों के प्रदर्शन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 26.06.2026 को चौकी प्रभारी बूढ़नपुर उ0नि0 विश्वजीत पाण्डेय मय पुलिस टीम बूढ़नपुर बाजार में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम *नीरज पुत्र राजबहादुर निवासी भैरोपुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 22 वर्ष बताया ।*
जांच के दौरान अभियुक्त के मोबाइल फोन की तलाशी लेने पर उसमें अवैध तमंचे के साथ उसकी फोटो प्राप्त हुई। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उक्त तमंचा उसका है, जिसे उसने अपने घर के पीछे मिट्टी में छिपाकर रखा है। पुलिस टीम अभियुक्त को साथ लेकर उसके बताए स्थान पर पहुँची, जहाँ उसकी निशानदेही पर मिट्टी में छिपाकर रखा गया *एक अदद देशी तमंचा .315 बोर एवं एक अदद मिस कारतूस .315 बोर* बरामद किया गया।
अभियुक्त द्वारा अवैध असलहा रखना तथा उसका सोशल मीडिया पर प्रदर्शन करना आमजन में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न करने वाला कृत्य है। बरामदगी के आधार पर थाना अतरौलिया पर *मु0अ0सं0- 254/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियान के दौरान थाना अतरौलिया पुलिस द्वारा युवाओं एवं उनके अभिभावकों की उपस्थिति में थाना परिसर में काउंसलिंग भी की गई। उन्हें कानून व्यवस्था, यातायात नियमों तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0- 254/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
नीरज पुत्र राजबहादुर निवासी भैरोपुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 22 वर्ष।
*बरामदगी-*
01 अदद देशी तमंचा .315 बोर
01 अदद मिस कारतूस .315 बोर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
• उ0नि0 विश्वजीत पाण्डेय (चौकी प्रभारी बूढ़नपुर) का0 अजीत कुमार, का0 उमेश कुमार, रि0का0 उत्कर्ष सिंह थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
*आजमगढ़ पुलिस की अपील-*
अभिभावक अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखें तथा उन्हें कानून का सम्मान करने, सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने एवं सकारात्मक गतिविधियों में सहभागिता के लिए प्रेरित करें। जनपद में *”ऑपरेशन वज्रपात”* के तहत गैंग संस्कृति, अवैध असलहों के प्रदर्शन एवं समाज में भय का वातावरण उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।






