*TV 20 NEWS || AZAMGARH:ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर नकली पिस्टल के साथ वीडियो पोस्ट करने वाले युवक पर पुलिस की कार्रवाई*

*प्रेस नोट*
*थाना- गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़*

*◆ ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर नकली पिस्टल के साथ वीडियो पोस्ट करने वाले युवक पर पुलिस की कार्रवाई*
*◆ प्लास्टिक की नकली पिस्टल से वीडियो बनाकर YouTube पर किया था पोस्ट, थाना परिसर में अभिभावकों की मौजूदगी में की गई काउंसलिंग*
*◆ सोशल मीडिया के दुरुपयोग एवं गैंग संस्कृति पर प्रभावी अंकुश के लिए आजमगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल के कुशल नेतृत्व में जनपद में संचालित “ऑपरेशन वज्रपात” के अंतर्गत सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में बढ़ रही गैंग संस्कृति एवं भय का वातावरण उत्पन्न करने वाली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान थाना गम्भीरपुर पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि मनीष पुत्र धर्मेन्द्र, निवासी ग्राम खरैला, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ (उम्र लगभग 20 वर्ष) द्वारा प्लास्टिक की नकली पिस्टल के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म YouTube पर पोस्ट किया गया है। ऐसे वीडियो आमजन में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न कर सकते हैं तथा युवाओं को गलत दिशा में प्रेरित करने की आशंका रहती है।

सूचना पर थाना गम्भीरपुर पुलिस द्वारा युवक को थाना परिसर बुलाया गया, जहाँ उसके अभिभावकों की उपस्थिति में विस्तृत काउंसलिंग की गई। पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था, यातायात नियमों, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग तथा उसके दुरुपयोग से होने वाले कानूनी एवं सामाजिक दुष्परिणामों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान किया गया। साथ ही उसके अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखें तथा उन्हें कानून का पालन करने, सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने एवं सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।
*जनसुरक्षा संदेश*
आजमगढ़ पुलिस आमजन, विशेषकर युवाओं से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर हथियारों, गैंग संस्कृति अथवा भय उत्पन्न करने वाली किसी भी प्रकार की फोटो, वीडियो या सामग्री पोस्ट न करें। ऐसे कृत्यों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
“ऑपरेशन वज्रपात” के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के दुरुपयोग, गैंग संस्कृति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।
*पुलिस टीम*
• उ0नि0 रामसकल, कां0 विश्वमित्र थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़