*TV 20 NEWS || AZAMGARH:नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर राजस्थान में बेचने के मामले में वांछित सह-अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस नोट दिनांक 30.06.2026*
*थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़*
*नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर राजस्थान में बेचने के मामले में वांछित सह-अभियुक्त गिरफ्तार*
*राजस्थान निवासी कथित क्रेता को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत*
*घटना का विवरण*
दिनांक 12.10.2024 को थाना रौनापार पर प्राप्त तहरीर के आधार पर एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के संबंध में मु0अ0सं0 395/2024, धारा 137(2)/87 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
विवेचना के दौरान पीड़िता के न्यायालयीन बयान, मेडिकल परीक्षण एवं आयु संबंधी अभिलेखों के आधार पर मुकदमे में धारा 61(2), 98, 99, 70(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। विवेचना में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण द्वारा नाबालिग बालिका को राजस्थान ले जाकर बेच दिया गया था। इस प्रकरण में पूर्व में चार अभियुक्तों/अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। विवेचना में पीड़िता के कथित क्रेता धर्मचन्द सैनी उर्फ धर्मराज सैनी पुत्र सीताराम सैनी निवासी ग्राम मेहरासर चाचेरा, थाना सरदार शहर, जनपद चूरू (राजस्थान) का नाम प्रकाश में आया, जिसके विरुद्ध विवेचना प्रचलित थी।
*गिरफ्तारी का विवरण*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रौनापार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 30.06.2026 को उ0नि0 चन्द्रदेव यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित सह-अभियुक्त धर्मचन्द सैनी उर्फ धर्मराज सैनी को सरदार पटेल इंटर कॉलेज मोड़, ग्राम चिलबिली दान चिलबिली से प्रातः 08:45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना नियमानुसार उसके परिजनों को दी गई तथा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पंजीकृत अभियोग*
*मु0अ0सं0 395/2024, धारा 137(2), 87, 61(2), 98, 99, 70(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।*
*गिरफ्तार अभियुक्त*
धर्मचन्द सैनी उर्फ धर्मराज सैनी पुत्र सीताराम सैनी, निवासी ग्राम मेहरासर चाचेरा, थाना सरदार शहर, जनपद चूरू (राजस्थान)
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
• उ0नि0 चन्द्रदेव यादव
• का0 मन्दू यादव
• का0 अर्जुन कुशवाहा






