*TV 20 NEWS || AZAMGARH :24 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल चोरी का सफल अनावरण,चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 01.07.2026*
*थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़*

*24 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल चोरी का सफल अनावरण*
*चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
*घटना का विवरण*
दिनांक 29.06.2026 को वादी अखिलेश यादव पुत्र दयाराम यादव, निवासी ग्राम रघुनाथपुर, पोस्ट महराजगंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना कोतवाली पर प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि दिनांक 27.06.2026 की रात्रि लगभग 08:30 से 09:00 बजे के बीच उनकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP50 CK 5013), जो उनकी दुकान “माँ वैष्णो चाट बहार” के समीप यामाहा शोरूम से पहले खड़ी थी, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*गिरफ्तारी एवं अनावरण*
विवेचना एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस टीम ने दिनांक 30.06.2026 को बाग लखराव पुलिया के पास से अभियुक्त लक्ष्मी प्रसाद को समय 20:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP50 CK 5013) बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
लक्ष्मी प्रसाद पुत्र विनय कुमार पटेल, निवासी गुनौरगंज, जनपद पन्ना (मध्य प्रदेश), हाल पता रमेशचन्द्र गुप्ता के मकान में, बवाली मोड़ के पास, रोडवेज बंधा मोड़ के नीचे, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 21 वर्ष।
*बरामदगी*
• एक अदद चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UP50 CK 5013
*पंजीकृत अभियोग*
*मु0अ0सं0 346/2026, धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।*
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
• उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी, चौकी प्रभारी रोडवेज
• कांस्टेबल आदित्य कुमार
• कांस्टेबल हिमांशु मिश्रा
• कांस्टेबल आकाश गुप्ता
• थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़