*TV 20 NEWS || AZAMGARH :झपट्टामारी की घटना का सफल अनावरण, मोबाइल छीनने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल फोन बरामद*

*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 01.07.2026*
*थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़*

*झपट्टामारी की घटना का सफल अनावरण*
*मोबाइल छीनने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल फोन बरामद*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। झपट्टामारी कर मोबाइल छीनने की घटना में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
*घटना का विवरण*
दिनांक 19.06.2026 को वादी निखिल मौर्य निवासी ग्राम गुलउर थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई कि उनके पिता तिवारीपुर से अपने घर लौट रहे थे। बैठौली पुल से लगभग 100 मीटर पश्चिम बद्दोपुर गांव के पास अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोककर उनके पास से ₹7,000 नकद, पर्स (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य अभिलेख), सैमसंग A06 मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*गिरफ्तारी एवं अनावरण*
विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 30.06.2026 को थाना कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आईटीआई कॉलेज के पास से अभियुक्त राहुल सिंह को समय 23:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में छीना गया एक अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
राहुल सिंह पुत्र सभाजीत सिंह, उम्र लगभग 32 वर्ष, निवासी ग्राम देवरिया थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़, हाल पता पाण्डेय बाजार, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी*
• झपट्टामारी में छीना गया एक अदद मोबाइल फोन।
*पंजीकृत अभियोग*
*मु0अ0सं0 326/2026, धारा 304(2)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।*
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
• उ0नि0 मिथिलेश कुमार प्रजापति, चौकी प्रभारी बलरामपुर
• कांस्टेबल सुमित कुमार
• कांस्टेबल राहुल पाण्डेय
• आरक्षी अम्बरदीप
• थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़