*TV 20 NEWS || AZAMGARH:महिला से टप्पेबाजी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के 03 अभियुक्त गिरफ्तार,लूटे गए सोने के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद*

*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 01.07.2026*
*थाना तरवां, जनपद आजमगढ़*

*महिला से टप्पेबाजी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के 03 अभियुक्त गिरफ्तार*
*लूटे गए सोने के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरवां पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। महिला को बहला-फुसलाकर उसके सोने के आभूषण लेकर फरार होने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए आभूषण तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
*घटना का विवरण*
दिनांक 28.06.2026 को वादिनी श्रीमती सुभावती देवी पत्नी राम अवतार चौहान, निवासी ग्राम मझवा, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, किसी कार्य से खरिहानी बाजार गई थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें बहला-फुसलाकर उनके नाक की सोने की नकबुजी (नथुनी), कान के सोने के कनफूल तथा मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना तरवां पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*गिरफ्तारी एवं अनावरण*
विवेचना के दौरान लगातार पतारसी-सुरागरसी एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। दिनांक 30.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना तरवां पुलिस टीम ने रामप्रताप आदर्श इंटर कॉलेज, बहलोलपुर के पास से तीनों अभियुक्तों को समय 22:56 बजे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से घटना में छीने गए सोने के आभूषण तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. पंकज पुत्र रामकिशुन, निवासी भीमापार, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष।
2. समुल्ला पुत्र रामकिशुन, निवासी भीमापार, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 24 वर्ष।
3. खेसारी पुत्र प्यारेलाल , निवासी दुस्का, थाना जमनिया, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष।
*बरामदगी*
• 01 अदद मंगलसूत्र (लॉकेट सहित) पीली धातु
• 02 अदद सोने के कनफूल (पीली धातु)
• 01 अदद सोने की नकबुजी/नथुनी (पीली धातु)
• घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल UP54 AU 2498
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 132/2026, धारा 318(4), 303(2) ,317(2) बीएनएस थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
• उ0नि0 कान्ता प्रसाद पाल
• कांस्टेबल अजय यादव
• कांस्टेबल रत्नेश सिंह
• आरक्षी शिवम त्रिपाठी
• आरक्षी सूरज कुमार यादव
• कांस्टेबल सौरभ सिंह (पुलिस लाइन)
• कांस्टेबल अभिषेक यादव (पुलिस लाइन)
• थाना तरवां, जनपद आजमगढ़