*TV 20 NEWS || AZAMGARH:चोरी की 02 मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ संगठित वाहन चोर गिरोह के 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 03.07.2026*
*थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़*

*चोरी की 02 मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ संगठित वाहन चोर गिरोह के 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*

*थाना मुबारकपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, चोरी की दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें व अवैध असलहा बरामद*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना मुबारकपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
*घटना का विवरण*
दिनांक 02.07.2026 को उ0नि0 कुलदीप कुमार (चौकी प्रभारी लोहरा) मय हमराही पुलिस बल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दामोदरपुर अंडरपास से लगभग 400 मीटर आगे दामोदरपुर गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर समय लगभग रात्रि 10:05 बजे दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी एवं जांच के दौरान उनके कब्जे से चोरी की *02 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल*, *01 अवैध देशी तमंचा (.315 बोर)* तथा *01 जिंदा कारतूस* बरामद हुआ। अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पूछताछ का विवरण*
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे चोरी की मोटरसाइकिलों को विभिन्न स्थानों से चोरी कर छिपाकर रखते थे तथा अवसर मिलने पर उन्हें बेच देते थे। बरामद स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल को लगभग 4-5 वर्ष पूर्व कर्मरी गडेरूआ (थाना जीयनपुर) क्षेत्र से तथा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को सिधारी हाईडिल क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया। अभियुक्त सुभाष यादव ने बरामद अवैध तमंचा अपनी सुरक्षा हेतु रखना बताया।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
*1. सुभाष यादव पुत्र विजय शंकर यादव, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम कोडहरा लाटघाट, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।*
*2.मनोज सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह, उम्र लगभग 48 वर्ष, निवासी ग्राम महुआ मुरारपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।*

*बरामदगी*
* 01 अदद मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्रो (फर्जी नंबर प्लेट UP50BL0142, वास्तविक नंबर UP50AL8365)
* 01 अदद मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (वास्तविक नंबर UP50BZ0244)
* 01 अदद अवैध देशी तमंचा (.315 बोर)
* 01 अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर)

*पंजीकृत अभियोग*
* *मु0अ0सं0-242/2026**, धारा *317(2), 317(4), 317(5), 112(2), 318(4), 336(3) बीएनएस, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।*
* *मु0अ0सं0-243/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ (अभियुक्त सुभाष यादव के विरुद्ध)।*

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*

* उ0नि0 कुलदीप कुमार (चौकी प्रभारी लोहरा)
* का0 सतेंद्र यादव
* का0 राहुल राय
* का0 अमित कुमार चौधरी
* का0 कृष्ण कुमार मिश्रा
* का0 सूरज यादव
* का0 अभय राज पटवा