*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 03.07.2026*
*थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़*
*🔹 शादी का झांसा देकर नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 थाना निजामाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पाक्सो एक्ट एवं बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त भेजा गया जेल*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन* में *महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान* के क्रम में *थाना निजामाबाद पुलिस* को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
➡️ *घटना का विवरण/ इतिहास*
दिनांक 15.05.2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0-121/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता की बरामदगी, उसके बयान, साक्ष्य संकलन एवं मेडिकल परीक्षण के आधार पर अभियोग में धारा 87, 64 बीएनएस तथा धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
➡️ *गिरफ्तारी का विवरण*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन* में महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम उपरोक्त प्रकरण में वांछित अभियुक्त की तलाश के दौरान दिनांक 03.07.2026 को उ0नि0 मयंक कृष्ण उपाध्याय मय हमराह पुलिस टीम द्वारा शेरपुर तिराहा से अभियुक्त विकास यादव पुत्र स्व. सुरेश यादव, निवासी सिरकोहिया, थाना महमूदाबाद, जनपद सीतापुर, उम्र लगभग 20 वर्ष को समय 11:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
➡️ *गिरफ्तार अभियुक्त**
*विकास यादव पुत्र स्व. सुरेश यादव निवासी- सिरकोहिया, थाना महमूदाबाद, जनपद सीतापुर उम्र- 20 वर्ष*
➡️ *पंजीकृत अभियोग*
*मु0अ0सं0-121/2026*
*धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस एवं धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।*
➡️ *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
* उ0नि0 मयंक कृष्ण उपाध्याय
* का0 कृष्ण चन्द
* रि0म0आ0 मेनका जायसवाल






