*TV 20 NEWS || AZAMGARH : जानलेवा हमले के मामले में गम्भीरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 03.07.2026*
*थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़*

*🔷 जानलेवा हमले के मामले में गम्भीरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

*दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा व ईंट बरामद*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में थाना गम्भीरपुर पुलिस को जानलेवा हमले के मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा घटना में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त *एक अदद बांस का डंडा एवं एक अदद ईंट* बरामद की गई है।
*घटना का विवरण-*
दिनांक 02.07.2026 को वादिनी अनीता पत्नी लाल बिहारी, निवासी ग्राम रानीपुर रजमो, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना गम्भीरपुर पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 01.07.2026 की रात्रि लगभग 12:00 बजे अभियुक्त मुकेश पुत्र सहतू एवं अभिषेक पुत्र रामासरे ने उनके पुत्र जयद्रथ को खाने के बहाने अपने साथ गांव के सिवान स्थित ट्यूबवेल के पास ले जाकर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला किया, गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। हमले में जयद्रथ के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0- 164/2026 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 109(1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
आज दिनांक 03.07.2026 को थाना गम्भीरपुर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों—
1. मुकेश पुत्र सहतू, निवासी ग्राम रानीपुर रजमो पहिलेपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 33 वर्ष।
2. अभिषेक पुत्र रामासरे, निवासी ग्राम रानीपुर रजमो पहिलेपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 25 वर्ष।
को पहिलेपुर–रानीपुर रजमो मार्ग के पास से समय 14:37 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त *एक अदद बांस का डंडा एवं एक अदद ईंट बरामद* की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0- 164/2026, धारा 115(2), 109(1), 352, 351(3) बीएनएस, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी-* एक अदद बांस का डंडा, एक अदद ईंट
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 विपिन द्विवेदी, हे0का0 नागेन्द्र नाथ सिंह, रि0का0 आकाश कुमार, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
*आजमगढ़ पुलिस अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।*