*TV 20 NEWS || AZAMGARH : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*

*प्रेस नोट, दिनांक- 03.07.2026*
*जनपद आजमगढ़*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*

*अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाना अहरौला का औचक निरीक्षण कर पुलिस सहायता केन्द्र का उद्घाटन एवं नई पुलिस चौकी का भूमिपूजन किया*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं जनसुलभ बनाने के उद्देश्य से *अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन* द्वारा थाना अहरौला का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम *भुजवल (बसही)* में स्थापित *पुलिस सहायता केन्द्र/पुलिस बूथ* का विधिवत उद्घाटन किया गया। साथ ही *गहजी में प्रस्तावित नई पुलिस चौकी* का भूमिपूजन भी संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग, जनसुनवाई, अपराध नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम में थाना अहरौला के प्रभारी निरीक्षक सहित थाने के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।