*TV 20 NEWS || AZAMGARH:साइबर हेल्पडेस्क थाना फूलपुर की त्वरित कार्यवाही,साइबर फ्रॉड के ₹29,997 पीड़ित के खाते में वापस कराए गए*

*प्रेस नोट दिनांक– 04.07.2026*
*थाना– फूलपुर, जनपद आजमगढ़*

*साइबर हेल्पडेस्क थाना फूलपुर की त्वरित कार्यवाही*
*साइबर फ्रॉड के ₹29,997 पीड़ित के खाते में वापस कराए गए*

*घटना का विवरण*
दिनांक 18.01.2026 को शिकायतकर्ता संजय कुमार पुत्र छोटेलाल, निवासी ग्राम भाटिनपारा, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ के साथ अज्ञात साइबर ठग द्वारा शिकायतकर्ता की पत्नी की डिलीवरी का पैसा दिलाने का झांसा देकर Union Bank of India के खाते से ₹29,997 की साइबर ठगी कर ली गई। इस संबंध में पीड़ित द्वारा साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसका शिकायत संख्या 33101260014231 है।

*त्वरित कार्यवाही एवं धनराशि वापसी*
शिकायत प्राप्त होते ही साइबर हेल्पडेस्क थाना फूलपुर द्वारा संबंधित बैंक को तत्काल नोटिस प्रेषित कर ठगी की धनराशि होल्ड कराई गई। तत्पश्चात माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए पीड़ित के खाते से साइबर फ्रॉड की गई ₹29,997 की सम्पूर्ण धनराशि सकुशल वापस कराई गई।

*साइबर पुलिस टीम*
• उ0नि0 दयानन्द
• आरक्षी दुर्गेश विश्वकर्मा
• म0आ0 पूजा पाण्डेय

*आजमगढ़ पुलिस की अपील*
यदि आपके साथ किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होती है तो तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत दर्ज कराने से ठगी गई धनराशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।