आजमगढ़,4जुलाई,स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर आज भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में स्थित विवेकानंद पार्क की साफ सफाई करके स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया..
इस कार्य का नेतृत्व कर रहे नगर सचिव हिमांशु सिंह ने कहा कि विश्व स्तर पर देश का डंका बजाने वाले ,युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी जी की मूर्ति और एक छोटा पार्क बना हुआ है जिसकी बाउंड्री कई महीनो से टूटी पड़ी है मलबा अंदर पड़ा हुआ था जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं,नगर पालिका का जब कमीशन सेट होगा तब काम होगा,आज हम लोगों ने सारा कूड़ा करकट हटा कर साफ सफाई किया और स्वामी जी के जीवन संघर्ष और उनके सन्देश पर चर्चा किया, आज के इस कार्य में प्रमुख रूप से डॉ धीर जी श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, दुर्गेश श्रीवास्तव, जावेद अंसारी, मनोहर प्रसाद,मास्टर दुर्गेश, रवि प्रकाश आदि उपस्थित रहे।






