*TV 20 NEWS || AZAMGARH:थाना उभांव जनपद बलिया की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदक द्वारा गलती से ट्रांसफर हुए ₹30,000 रूपये आवेदक के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते में सुरक्षित वापस कराया गया*
*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक-04.07.2026*
*थाना उभांव जनपद बलिया की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदक द्वारा गलती से ट्रांसफर हुए ₹30,000 रूपये आवेदक के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते में सुरक्षित वापस कराया गया ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह* व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (द.)/नोडल साइबर सेल बलिया श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री रजनीश कुमार व प्रभारी निरीक्षक उभांव श्री दिनेश पाठक के कुशल नेतृत्व में आवेदक के खातें में सुरक्षित पैसा वापस कराया गया ।
उल्लेखनीय है कि आवेदक मो0 तौसिफ पुत्र मनौवर निवासी ग्राम बासपार बहोरवा थाना उभांव जनपद बलिया ने दिनांक 30.06.2026 को गलती से एक अज्ञात व्यक्ति के खाते मे ₹30,000 ट्रांसफर कर दिए थे । जिसके सम्बन्ध मे आवेदक मो0 तौसिफ उपरोक्त थाने पर सूचना दिया जिस पर प्रभारी साईबर सेल उभांव उ0नि0 श्री सूर्यप्रकाश दूबे थाना उभांव बलिया मय टीम द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए विपक्षी से सम्पर्क कर किया गया तथा आवेदक के खाता से भेजे गये धनराशि 30,000/- रूपये को विपक्षी से आवेदक के खाता सं0 2902352148 बैंक सेन्ट्रल बैंक आफ इडिया मे वापस कराया गया । आवेदक अपना पैसा पाकर थाना उभांव बलिया पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
*थाना उभांव पुलिस टीम बलिया*
1. श्री सूर्यप्रकाश दूबे साइबर प्रभारी थाना उभांव जनपद बलिया
2. क0अ0 राकेश यादव थाना उभांव जनपद बलिया
3. रि0का0 विजय नारायन सिंह थाना उभांव जनपद बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस।*






