*TV 20 NEWS || AZAMGARH : ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर डमी पिस्टल के साथ दहशत फैलाने वाली रील पोस्ट करने वाले युवक पर पुलिस की कार्रवाई*
*प्रेस नोट, दिनांक : 04.07.2026*
*थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़*
*🚨 ऑपरेशन वज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर डमी पिस्टल के साथ दहशत फैलाने वाली रील पोस्ट करने वाले युवक पर पुलिस की कार्रवाई*
*▶ सार्वजनिक स्थान पर डमी पिस्टल लहराते हुए बनाई थी रील, भय एवं अफवाह का माहौल उत्पन्न करने का प्रयास*
*▶ सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान वीडियो संज्ञान में आते ही सरायमीर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, अभियुक्त गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन चलाये जा रहे “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत जनपद में सोशल मीडिया के माध्यम से गैंग संस्कृति, भय एवं दहशत का वातावरण बनाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार की जा रही है।*
इसी क्रम में दिनांक 04.07.2026 को थाना सरायमीर पर नियुक्त उपनिरीक्षक हरिकेश शर्मा मय हमराह हेड कांस्टेबल अमेरिका यादव क्षेत्र में भ्रमण, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो संज्ञान में आया, जिसकी तत्काल जांच *ऑपरेशन वज्रपात* के तहत की गई।
जांच में पाया गया कि *अर्पित यादव पुत्र सोचन यादव, निवासी फरीद्दुनपुर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 21 वर्ष* द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट “SingerArpitYadav50” पर फरिहा रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थान पर *डमी पिस्टल लहराते हुए* एक रील बनाकर पोस्ट की गई थी। वीडियो में आपत्तिजनक एवं दहशत फैलाने वाले गीत के माध्यम से क्षेत्र में प्रभाव एवं भय का संदेश देने का प्रयास किया गया था।
पुलिस जांच में यह पाया गया कि उक्त वीडियो एवं पोस्ट से आमजन में भय, भ्रम एवं अफवाह का वातावरण उत्पन्न हो रहा था तथा शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। सोशल मीडिया पर इस प्रकार के कृत्य को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा तत्काल विधिक कार्रवाई की गई।
*अभियुक्त अर्पित यादव को दिनांक 04.07.2026 को समय लगभग 16:00 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया।*
*विधिक कार्रवाई*
अभियुक्त के विरुद्ध धारा 170/135/126 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रेषित किया जा रहा है।
*जनपद पुलिस की अपील*
आजमगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि *सोशल मीडिया पर हथियार, डमी हथियार अथवा आपराधिक छवि प्रदर्शित करने वाली रील, पोस्ट या वीडियो प्रसारित कर समाज में भय, दहशत अथवा गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास न करें।* ऐसे कृत्यों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध *”ऑपरेशन वज्रपात”* के तहत कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।






