*TV 20 NEWS || AZAMGARH:2027 चुनाव को लेकर सपा का भाजपा पर हमला, कार्यकर्ताओं से अभी से जुटने का आह्वान*

प्रकाशनार्थ,
समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद- आजमगढ़ पर मासिक बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक ने कहा कि भा.ज.पा.संविधान लोकतंत्र को खत्म कर चुनाव प्रणाली को ही समाप्त करना चाहती है।
सन 2027 उत्तर प्रदेश का आम चुनाव में यदि भा.ज.पा. फिर सत्ता में आ गई तो भविष्य में पुनः चुनाव नहीं होंगे। जनता का वोट देने का अधिकार समाप्त हो जाएगा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अभी से मुस्तैद हो जाए जिससे 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया जा सके।
बैठक में विधायक पूजा सरोज ने कहा कि भा.ज.पा. सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है यहां तक कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में चढ़ावा में अरबों रुपए, सोने, चांदी के जवाहारात, खड़ाऊं,मुकुट तक चोरी हो गई चोरी में बड़े लोग के हाथ हैं जब यह लोग भगवान राम के नहीं हुई तो जनता के क्या होंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि पार्टी बूथ, सेक्टर,जोन, विधानसभा स्तर तक और मजबूत करेगी ।
सभी पदाधिकारीयों की ड्यूटी सेक्टर से लेकर ब्लॉक व विधानसभा स्तर पर लगा दी गई है वे लोग वहां पहुंचकर वहां कि वस्तु स्थिति की रिपोर्ट जनपद व लखनऊ कार्यालय को प्रेषित करेंगे।
योगी सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है जनता इनको बदलना चाहती है।
बैठक में डॉ. संग्राम यादव विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व एमएलसी राकेश कुमार यादव गुड्डू, पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल,जय राम सिंह पटेल, करुणाकांत मौर्य,शाहिद अहमद,अजीत कुमार राव, अब्दुल्ला,डॉ हरिराम यादव, वर्मन यादव, हरिश्चंद्र यादव, सोमनाथ यादव, जगदीश यादव, डॉ धनराज यादव, राज नारायण यादव, अशोक यादव भोला, राम आसरे चौहान, संतोष कुमार गौतम, दुर्गेश यादव, सूरज राजभर, गुलाब राजभर, जगदीश प्रसाद, सुनीता सिंह, रामानुज सिंह, हंसराज यादव,प्रेमा यादव, बबीता चौहान, सिंगरी गौतम गीत गिरी, चंद्र प्रकाश यादव, हंसराज,शबनम खातून, शिव मूरत यादव, राजेश यादव प्रदीप यादव, मनोज यादव, रोशन यादव, इं अभिषेक यादव आदि लोग उपस्थित रहे।