*TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना मधुबन पुलिस द्वारा महिला से चेन स्नेचिंग करने वाले 02 नफर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ मे घायल/गिरफ्तार, कब्जे से लूटी हुई सोने की चेन, 02 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं घटना में प्रयुक्त अपाची बाईक बरामद*
*थाना मधुबन पुलिस द्वारा महिला से चेन स्नेचिंग करने वाले 02 नफर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ मे घायल/गिरफ्तार, कब्जे से लूटी हुई सोने की चेन, 02 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं घटना में प्रयुक्त अपाची बाईक बरामद-*
पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ श्री कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनूप कुमार के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी मधुबन श्री दिनेश दत्त मिश्र के कुशल नेतृत्व में दिनांक 02.07.2026 की शाम एक मोटर साइकिल पर बैठे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्कूटी से जाते समय पीछे से महिला के गले से सोने की चेन छीन ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 231/2026 से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1.नीतीश यादव उर्फ मोनू पुत्र मुसाफिर यादव निवासी बड़कीबारी सोनबरसा बैलौली थाना दोहरीघाट जनपद मऊ उम्र 20 वर्ष 2.विशाल सोनकर पुत्र विनोद सोनकर निवासी महुआबारी थाना दोहरीघाट जनपद मऊ उम्र 19 वर्ष को थाना मधुबन पुलिस टीम द्वारा
मुखबिर की सूचना पर भैरोपुर बन्धा पर बने मन्दिर से राजू चौक जाने वाले रास्ते पर बने पुलिया के पास से गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तो द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ किए गये फायरिंग में नीतीश यादव उर्फ मोनू के दाहिने पैर में गोली लगी है पुलिस हिरासत में लिया गया व अभियुक्तगण उपरोक्त के पास से महिला से लूटी सोने की चेन , घटना में प्रयुक्त अपाची बाईक UP54BC9364 , 02 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया व माल बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 234/26 धारा 109(1) बी.एन.एस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मधुबन जनपद मऊ पंजीकृत किया गया ।
घायल अभियुक्त को ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया व अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
*1* .नीतीश यादव उर्फ मोनू पुत्र मुसाफिर यादव निवासी बड़कीबारी सोनबरसा बैलौली थाना दोहरीघाट जनपद मऊ उम्र 20 वर्ष
*2* .विशाल सोनकर पुत्र विनोद सोनकर निवासी महुआबारी थाना दोहरीघाट जनपद मऊ उम्र 19 वर्ष
*आपराधिक इतिहास* – *1* .मु0अ0सं0 251/26 धारा 303(2)बी.एन.एस थाना गोला जनपद गोरखपुर
*पंजीकृत अभियोग-*
*1* .मु0अ0सं0 231/2026 धारा 309(4),317(2),3(5) बीएनएस थाना मधुबन जनपद मऊ
*2* . मु0अ0सं0 234/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मधुबन जनपद मऊ
*बरामदगी का विवरण* –
*1* . महिला से लूटी सोने की चेन ,
*2* . घटना में प्रयुक्त अपाची बाईक UP54BC9364 ,
*3* . 02 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद






