*TV 20 NEWS || AZAMGARH:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर सुनी गई आमजन की समस्याएं*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक- 06.07.2026, जनपद आजमगढ़*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर सुनी गई आमजन की समस्याएं*
*अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज श्रीवास्तव ने सुनी आमजन की समस्याएं, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।*
➡️ आज दिनांक 06.07.2026 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में आज पुलिस कार्यालय, आजमगढ़ में *अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री पंकज श्रीवास्तव* द्वारा जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना पत्र का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के *निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण* के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण में निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए शिकायतकर्ताओं को नियमानुसार न्याय दिलाया जाए।
*आजमगढ़ पुलिस जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान तथा जनविश्वास को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।*






