*TV 20 NEWS || AZAMGARH: गम्भीरवन में बड़ी वारदात से पहले जहानागंज पुलिस की कार्रवाई, डकैती की योजना बना रहे 05 दुर्दान्त अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट*
*थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़*

*🔹 गम्भीरवन में बड़ी वारदात से पहले जहानागंज पुलिस की कार्रवाई, डकैती की योजना बना रहे 05 दुर्दान्त अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 03 पिस्टल, 02 अवैध तमंचे, 09 कारतूस, कटर, पाइप हथौड़ी सहित डकैती में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं डकैती की घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना जहानागंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा ग्राम गम्भीरवन स्थित कृष्णा कॉलेज के खण्डहर में डकैती की योजना बना रहे 05 दुर्दान्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहे एवं डकैती में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए गए।
*घटना का विवरण*
दिनांक 06.07.2026 को उ0नि0 लवकुश सोनकर, उ0नि0 शिवम त्यागी एवं उ0नि0 गौरव सिंह मय हमराह क्षेत्र में चोरी, नकबजनी, डकैती की रोकथाम तथा वांछित अपराधियों की तलाश में भ्रमणशील थे। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति ग्राम गम्भीरवन स्थित कृष्णा कॉलेज के खण्डहर में एकत्र होकर डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके से 05 अभियुक्तों को रात्रि 23:10 बजे (11:10 बजे) गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 147/2026, धारा 310(4), 310(5) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. अभिषेक यादव पुत्र कमला यादव, निवासी ग्राम गेलवारा, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
2. अजय यादव पुत्र दीनदयाल यादव, निवासी ग्राम जहानाबाद, थाना मधुबन, जनपद मऊ।
3. आशीष चौहान पुत्र श्रवण चौहान, निवासी ग्राम गेलवारा, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
4. जयहिंद मौर्या पुत्र ललकार मौर्या, निवासी ग्राम मोहनाठ, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
5. गोविंद यादव पुत्र विध्यांचल यादव, निवासी ग्राम मोहनाठ, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी*
• 03 अदद पिस्टल .32 बोर
• 06 अदद जिंदा कारतूस .32 बोर
• 02 अदद अवैध तमंचा .315 बोर
• 03 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
• 01 अदद कटर
• 01 अदद पाइप हथौड़ी
• 01 अदद लोहे की पाइप मय लोहे की चकरी लगी हुई
• 03 अदद मोबाइल फोन
*पूछताछ का विवरण*
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे ग्राम गम्भीरवन क्षेत्र में डकैती की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई के चलते वारदात होने से पूर्व ही सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा एक बड़ी आपराधिक घटना होने से रोक दी गई।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 147/2026, धारा 310(4), 310(5) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास*
1. अभिषेक यादव पुत्र कमला यादव निवासी ग्राम गेलवारा, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़
• मु0अ0सं0 147/2026, धारा 310(4), 310(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना जहानागंज।
• मु0अ0सं0 81/2026, धारा 115(2), 3(5), 351(3), 352 बीएनएस, थाना सिधारी।
2. आशीष चौहान पुत्र श्रवण चौहान निवासी ग्राम गेलवारा, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़
• मु0अ0सं0 147/2026, धारा 310(4), 310(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना जहानागंज।
• मु0अ0सं0 0479/2024, धारा 305, 317(2) बीएनएस, थाना सिधारी।
• मु0अ0सं0 0061/2025, धारा 305, 317(2) बीएनएस, थाना सिधारी।
• मु0अ0सं0 0150/2025, धारा 305, 317(2) बीएनएस, थाना सिधारी।
• मु0अ0सं0 0481/2025, धारा 305, 331(4) बीएनएस, थाना सिधारी।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
इस सफल कार्रवाई में उ0नि0 लवकुश सोनकर, उ0नि0 शिवम त्यागी, उ0नि0 गौरव सिंह, का0 श्रीप्रकाश, का0 प्रदीप यादव, का0 अभिषेक यादव, रि0का0 आनंद मिश्रा, रि0का0 अजीत गौड़ तथा रि0का0 अर्पित दूबे, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।