*TV 20 NEWS || AZAMGARH:जानलेवा फावड़ा प्रहार करने वाला वांछित अभियुक्त गम्भीरपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार*
*प्रेस नोट दिनांक : 07.07.2026*
*थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़*
*🔹 जानलेवा फावड़ा प्रहार करने वाला वांछित अभियुक्त गम्भीरपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार*
*🔹 घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद, त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को भेजा गया न्यायालय*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना गम्भीरपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा जान से मारने की नियत से फावड़े से हमला करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया गया।
*घटना का विवरण*
दिनांक 06.07.2026 को वादी हरिलाल पुत्र पल्टू बनवासी, निवासी ग्राम सद्दोपट्टी, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 05.07.2026 की रात्रि लगभग 12:00 बजे पुरानी रंजिश के कारण गांव के ही सुनील पुत्र फिरतू ने उनके पुत्र फूलचन्द के सिर पर फावड़े से जानलेवा हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। विरोध करने पर अभियुक्त ने गाली-गलौज, मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 167/2026, धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण*
आज दिनांक 07.07.2026 को उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त सुनील बनवासी को चिवटही मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास से समय करीब 11:10 बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ एवं अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद फावड़ा भी बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. सुनील बनवासी पुत्र फिरतू, निवासी ग्राम सद्दोपट्टी, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 22 वर्ष।
*बरामदगी*
• 01 अदद फावड़ा (घटना में प्रयुक्त)
*पंजीकृत अभियोग*
• मु0अ0सं0 167/2026, धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1) बीएनएस, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
उ0नि0 संजय कुमार सिंह, कां0 उत्तम गौड़, रि0कां0 अंकित एवं रि0कां0 शुभम शर्मा, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ का इस कार्रवाई में सराहनीय योगदान रहा।






