*TV 20 NEWS || AZAMGARH: खानपुर चितरावल में दो पक्षों के बीच प्राणघातक मारपीट के मामले में फूलपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 14 अभियुक्त/अभियुक्ताओं को किया गिरफ्तार*
*प्रेस नोट दिनांक : 07.07.2026*
*थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़*
*🔹 खानपुर चितरावल में दो पक्षों के बीच प्राणघातक मारपीट के मामले में फूलपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 14 अभियुक्त/अभियुक्ताओं को किया गिरफ्तार*
*🔹 घटना में प्रयुक्त 04 लकड़ी के डण्डे एवं 01 लोहे की रॉड बरामद, सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी फूलपुर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना फूलपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा मारपीट एवं प्राणघातक हमले के मामले में दोनों पक्षों के कुल 14 अभियुक्त/अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 04 लकड़ी के डण्डे एवं 01 लोहे की रॉड बरामद की गई।
*घटना का विवरण*
दिनांक 05.07.2026 को ग्राम खानपुर चितरावल में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर लाठी-डण्डों एवं लोहे की रॉड से प्राणघातक हमला किया गया, जिससे दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में उपनिरीक्षक अजीज खान की तहरीर पर थाना फूलपुर में मु0अ0सं0 219/2026 धारा 3(5), 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
*गिरफ्तारी एवं बरामदगी*
दिनांक 06.07.2026 को वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय गौड़ मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो चरणों में कार्रवाई करते हुए पहले ग्राम खानपुर चितरावल से 06 अभियुक्तों/अभियुक्ताओं को समय 13:30 बजे तथा बाद में मुड़ियार रेलवे क्रॉसिंग के पास से शेष 08 अभियुक्तों/अभियुक्ताओं को समय 17:23 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 04 लकड़ी के डण्डे एवं 01 लोहे की रॉड बरामद की गई। गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ताएँ*
1. जियालाल पुत्र रामजी राजभर
2. बृजेश पुत्र जियालाल राजभर
3. मोहन राजभर पुत्र मिठाईलाल राजभर
4. आयुष प्रजापति पुत्र रविन्द्र प्रजापति
5. रीमा प्रजापति पत्नी प्रमोद प्रजापति
6. रेशमा पुत्री जियालाल राजभर
7. उमेश पुत्र जियालाल राजभर
8. शुभम प्रजापति पुत्र प्रमोद प्रजापति
9. सोहन राजभर पुत्र मिठाईलाल राजभर
10. राजमन पुत्र जियालाल राजभर
11. प्रमोद प्रजापति पुत्र दयाराम
12. सुमन राजभर पत्नी सोहन राजभर
13. अनरमा पत्नी मिठाईलाल राजभर
14. प्रेमा देवी पत्नी जियालाल राजभर
*बरामदगी*
• 04 अदद लकड़ी के डण्डे
• 01 अदद लोहे की रॉड
*पूछताछ का विवरण*
पूछताछ के दौरान सभी अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जो मारपीट में बदल गया। अभियुक्तों ने बताया कि वे अपना पक्ष माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 219/2026 धारा 3(5), 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम*
इस सफल कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय गौड़, उपनिरीक्षक दयानन्द, कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल सौरभ यादव, कांस्टेबल अश्वनी यादव, आरक्षी चन्द्रमा पाल, महिला आरक्षी सपना तिवारी, महिला आरक्षी अंजू सिंह, महिला आरक्षी अनुरागिनी मौर्या एवं महिला आरक्षी शक्ति मिश्रा, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।






