*TV 20 NEWS || AZAMGARH:’नई किरण’ प्रोजेक्ट से बिखरते रिश्तों को मिला सहारा, 02 परिवारों का सफलता पूर्वक समझौता कराया गया*
*प्रेस नोट, दिनांक : 09.07.2026*
*परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण, जनपद आजमगढ़*
*’नई किरण’ प्रोजेक्ट से बिखरते रिश्तों को मिला सहारा, 02 परिवारों का सफलता पूर्वक समझौता कराया गया*
*परिवार परामर्श प्रकोष्ठ की सकारात्मक पहल, संवाद और समझाइश से सुलझे पारिवारिक विवाद*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में दिनांक 09.07.2026 को थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ परिसर स्थित *परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण* की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कुल 06 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को फोन एवं नोटिस के माध्यम से सूचित कर मध्यस्थता (मिडिएशन) हेतु बुलाया गया था, जिनमें 05 पत्रावलियों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। काउंसलिंग एवं अथक प्रयासों के उपरांत सभी 02 प्रकरणों में पक्षकारों को समझा-बुझाकर आपसी मतभेद दूर कर समझौता कराया गया।
मध्यस्थता के दौरान प्राप्त प्रकरणों में एक प्रकरण में आवेदिका के पति व ससुराल वालों द्वारा दहेज की मांग कर प्रताड़ित करना तथा दूसरे प्रकरण में आवेदिका के पति द्वारा दूसरी महिला के प्रभाव में आकर शराब पीकर मारने-पीटने से संबंधित शिकायतों पर दोनों पक्षों की बात सुनते हुए उन्हें आपसी संवाद, सहनशीलता एवं पारिवारिक मूल्यों के महत्व से अवगत कराया गया। सकारात्मक वातावरण में हुई काउंसलिंग के फलस्वरूप परिवारों में पुनः सामंजस्य स्थापित हुआ।
*’नई किरण’ प्रोजेक्ट* का उद्देश्य पारिवारिक विघटन को रोकना, बिखरते रिश्तों को जोड़ना तथा परिवारों में आपसी सामंजस्य स्थापित करना है। यह पहल न केवल परिवारों को नई दिशा प्रदान कर रही है, बल्कि पारिवारिक न्यायालयों पर बढ़ते कार्यभार को कम करने में भी सहायक सिद्ध हो रही है।
*कुल समझौते-* 02
01. रेखा कुमारी पुत्री रामअचल ग्राम-चकमुनौवर, थाना-सरायमीर, जनपद-आजमगढ़ ।
02. खूशबू गौड़ पत्नी घरभरन गौड़ ग्राम-डीएवी कॉलोनी, थाना-कोतवाली, जनपद-आजमगढ़ ।
*उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी-*
• काउन्सलर डॉ0 उमेश चन्द पाण्डेय,
• उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी, प्रभारी परिवार परामर्श प्रकोष्ठ
• महिला आरक्षी नेहा सिंह
*आजमगढ़ पुलिस का ‘नई किरण’ प्रोजेक्ट बिखरते परिवारों को जोड़ने और सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रभावी एवं मानवीय पहल है।*






