*TV 20 NEWS || AZAMGARH:”पुलिस की दस्तक, अपराधी के घर तक” अभियान के तहत जनपद के 335 हिस्ट्रीशीटर पुलिस की सतत निगरानी में*
*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 10.07.2026*
*जनपद – आजमगढ़*
*”पुलिस की दस्तक, अपराधी के घर तक” अभियान के तहत जनपद के 335 हिस्ट्रीशीटर पुलिस की सतत निगरानी में*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में 46 पुलिस टीमों का गठन, थानावार सघन सत्यापन एवं निगरानी अभियान जारी*
*”दुराचारी की बन्द हुई मनमानी, हर पल-हर क्षण पुलिस की निगरानी”—अपराधियों में कानून का भय, आमजन में सुरक्षा का विश्वास*
*आजमगढ़।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के क्रम में हिस्ट्रीशीटरों की सघन निगरानी एवं सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त चिन्हित हिस्ट्रीशीटरों के विरुद्ध नियमित निगरानी, सत्यापन, गतिविधियों का परीक्षण तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है, जिससे अपराधियों में कानून का भय एवं आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ हो सके।
अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए जनपद में कुल *46 पुलिस टीमों* का गठन किया गया है, जो अपने-अपने थाना क्षेत्रों में हिस्ट्रीशीटरों के निवास स्थानों पर पहुंचकर उनकी वर्तमान गतिविधियों का सत्यापन कर रही हैं तथा उन्हें अपराध से दूर रहने की कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी जा रही है।
जनपद के सर्किल नगर में कुल *335 हिस्ट्रीशीटर* चिन्हित हैं, जिनमें थाना *कोतवाली* क्षेत्र के *106*, थाना *सिधारी* के *87*, थाना *रानी की सराय* के *80* तथा थाना *कन्धरापुर* के *62* हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं। सभी के विरुद्ध निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निरंतर निगरानी एवं सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।
*जनपद आजमगढ़ पुलिस का संदेश—*
*”पुलिस की दस्तक, अपराधी के घर तक।”*
*”दुराचारी की बन्द हुई मनमानी, हर पल-हर क्षण पुलिस की निगरानी।”*
आजमगढ़ पुलिस अपराधियों के विरुद्ध **जीरो टॉलरेंस नीति** के तहत निरंतर प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।






