*TV 20 NEWS || AZAMGARH:मारपीट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक : 10.07.2026*
*थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़*
*मारपीट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ अनिल कुमार* के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना देवगांव पुलिस ने मारपीट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाठी बरामद की है।
उल्लेखनीय है कि वादी मुकदमा रमेश राजभर पुत्र सीताराम राजभर निवासी ग्राम लहुवा खुर्द, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोप लगाया गया था कि विपक्षीगण द्वारा उनके साले के लड़के सुनील एवं साढ़ू के लड़के सतीश के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडा एवं लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे सतीश के सिर में गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंचे सुनील के साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में थाना देवगांव पर मु0अ0सं0- 236/2026, धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस बनाम मंगला यादव, धीरज यादव एवं पवन यादव निवासी लहुवा खुर्द (लटेहरा), थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक रविन्द्रनाथ पाण्डेय द्वारा की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 10.07.2026 को उपनिरीक्षक रविन्द्रनाथ पाण्डेय प्रभारी चौकी लालगंज मय हमराह द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं रात्रि गश्त के दौरान अभियुक्त *पवन यादव पुत्र मंगला यादव निवासी लहुवा खुर्द (लटेहरा), थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़* को कैथीशंकरपुर अंडरपास के पास से प्रातः 02:19 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त *एक अदद लाठी* बरामद की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* पवन यादव पुत्र मंगला यादव निवासी लहुवा खुर्द (लटेहरा), थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।
*अपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0 236/2026, धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी-* 01 अदद लाठी
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
• उ0नि0 रविन्द्रनाथ पाण्डेय, प्रभारी चौकी लालगंज, थाना देवगांव
• का0 सूर्यकान्त तिवारी, चौकी लालगंज, थाना देवगांव
• रि0का0 मन्टू कुमार, चौकी लालगंज, थाना देवगांव
• रि0का0 अवधेश कुमार, चौकी लालगंज, थाना देवगांव






