*TV 20 NEWS || AZAMGARH:साइबर हेल्पडेस्क फूलपुर की त्वरित कार्रवाई, ऑनलाइन प्राइवेट जॉब के नाम पर हुई ₹3,000 की साइबर ठगी की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक : 11.07.2026*
*थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़*
*🔹 साइबर हेल्पडेस्क फूलपुर की त्वरित कार्रवाई, ऑनलाइन प्राइवेट जॉब के नाम पर हुई ₹3,000 की साइबर ठगी की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।*
*🔹 साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज शिकायत के आधार पर प्रभावी पैरवी, बैंक समन्वय एवं एमआरएम पोर्टल के माध्यम से पीड़ित को मिली राहत।*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
शिकायतकर्ता उदयराज पुत्र रामलोचन, निवासी ग्राम खानपुर, पोस्ट मुड़ियार, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ के साथ दिनांक 31.01.2026 को अज्ञात साइबर ठग द्वारा ऑनलाइन प्राइवेट जॉब दिलाने के नाम पर सर्विस चार्ज लेने का झांसा देकर उनके State Bank of India के खाते से ₹3,000 की साइबर ठगी कर ली गई। घटना के उपरांत शिकायतकर्ता द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसका शिकायत/एकनॉलेजमेंट संख्या 23101260020520 है।
*रुपया वापसी का विवरण-*
शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्पडेस्क थाना फूलपुर द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए फ्रॉडस्टर के बैंक खाते को नोटिस के माध्यम से फ्रीज कराया गया। तत्पश्चात एमआरएम (Money Return Mechanism) पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से ई-मेल एवं दूरभाष के जरिए समन्वय स्थापित कर नियमानुसार कार्रवाई कराई गई, जिसके फलस्वरूप शिकायतकर्ता उदयराज के खाते में ₹3,000 की पूरी धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।
*साइबर सुरक्षा संदेश-*
जनपद आजमगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि ऑनलाइन नौकरी, निवेश, लोन अथवा अन्य किसी भी प्रकार के आकर्षक ऑफर के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों के झांसे में आकर किसी भी खाते में धनराशि स्थानांतरित न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।
*साइबर पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 दयानन्द, म0आ0 पूजा पाण्डेय, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़






