*TV 20 NEWS || AZAMGARH:अतरौलिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई ; अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक : 15 जुलाई, 2026*
*थाना- अतरौलिया, जनपद- आजमगढ़*
*अतरौलिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई ; अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में अवैध शस्त्रों के निर्माण, तस्करी व अवैध शस्त्र रखने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अतरौलिया पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।
आज दिनांक 15 जुलाई, 2026 को उ0नि0 मनीष विश्वकर्मा मय पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान बूढ़नपुर चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम भीलमपुर छपरा स्थित खंडहर मकान के पास घेराबंदी कर सुनील यादव पुत्र रामकरन यादव, निवासी ग्राम एकडंगी, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 23 वर्ष, को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से *एक अदद देशी तमंचा .315 बोर एवं एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद* हुआ। अभियुक्त को समय करीब 02:10 बजे पुलिस हिरासत में लेकर थाना अतरौलिया पर *मु0अ0सं0- 0278/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* सुनील यादव पुत्र रामकरन यादव, निवासी ग्राम एकडंगी, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 23 वर्ष ।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 0278/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ ।
*आपराधिक इतिहास-* मु0अ0सं0- 396/2025, धारा 115(2), 324(2), 351(3), 352 बीएनएस थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ ।
*बरामदगी-* 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 मनीष विश्वकर्मा, का0 राकेश विश्वकर्मा, का0 राजकरन सोनकर, का0 उमेश कुमार, रि0का0 अजय कुमार सिंह, रि0का0 अभिषेक मिश्रा थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ ।






