*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक 15.07.2025*
*जनपद भदोही*
*आगामी श्रावण मेला/कांवड यात्रा 2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने एवं कावड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत श्री अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही एवं श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा संयुक्त रूप से जनपद भदोही क्षेत्रान्तर्गत मुख्य कावड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश-*
आज दिनांक 15.07.2026 को *श्री अभिनव त्यागी,* पुलिस अधीक्षक भदोही, *श्री शुभम अग्रवाल* अपर पुलिस अधीक्षक भदोही एवं अन्य अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से आगामी श्रावण मेला/कांवड यात्रा 2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने एवं कावड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद भदोही क्षेत्रान्तर्गत मुख्य कावड़ यात्रा मार्ग( *प्रयागराज-भदोही भीटी बॉर्डर* से *वाराणसी-भदोही बाबूसरांय बॉर्डर* तक) का निरीक्षण कर समस्त तैयारी पूर्ण कर उचित व्यवस्थापन करने हेतु तथा सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबन्द करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
*निरीक्षण के दौरान दिए गए मुख्य दिशा-निर्देश:*
*सुरक्षा व्यवस्था एवं संवेदनशीलता का आकलन:* संपूर्ण कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थलों का भौतिक सत्यापन किया गया। स्थानीय पुलिस बल को मुस्तैद रहने और क्षेत्र में सुरक्षा ग्रिड को और अधिक अभेद्य व मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए।
*अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई:* समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत आने वाले संपूर्ण कांवड़ यात्रा मार्गों को तत्काल प्रभाव से पूरी तरह *अतिक्रमण मुक्त* कराएं, ताकि क्षेत्र में सुचारू आवागमन सुनिश्चित हो सके।
*यातायात डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था:* पूर्व निर्धारित ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट्स, बैरिकेटिंग व्यवस्था तथा वाहनों के पार्किंग स्थलों की गहन समीक्षा की गई। यातायात प्रभारी को निर्देश दिए गए कि कांवड़ मार्गों पर यातायात संचालन पूरी तरह व्यवस्थित रहे और भारी वाहनों का प्रवेश नियमों के अनुसार नियंत्रित किया जाए।
*अंतर्जनपदीय समन्वय:* सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के लिए सीमावर्ती जनपदों की पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क और बेहतर तालमेल बनाए रखने हेतु निर्देश दिये गये।






