*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक – 15 जुलाई, 2026*
*थाना – जहानागंज, जनपद – आजमगढ़*
*जमीनी विवाद में जानलेवा हमला करने वाले 05 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*घटना में प्रयुक्त दो लाठी व एक लोहे की रॉड बरामद, अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जहानागंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। जमीनी विवाद में जानलेवा हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में वांछित 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त दो लाठी एवं एक लोहे की रॉड बरामद की गई।
दिनांक 14.07.2026 को वादिनी श्रीमती मालती देवी पत्नी गरीब यादव निवासी ग्राम टेल्हुआ चकवली, थाना जहानागंज की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर विपक्षीगण ने एकराय होकर वादिनी के पति गरीब यादव (75 वर्ष) एवं पुत्र रामअशीष यादव (35 वर्ष) पर धारदार हथियार एवं लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
दिनांक 15.07.2026 को उपनिरीक्षक गौरव कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना जहानागंज परिसर से अभियुक्त केदारनाथ यादव, रामअधार यादव, सर्वेश उर्फ फिरींगी, अनिल उर्फ रामविलास एवं अवधेश यादव को समय करीब 01:05 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लाठी एवं एक लोहे की रॉड बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
*पंजीकृत अभियोग:*
1- मु0अ0सं0 150/2026, धारा 115(2), 109(1), 118(1), 131, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS), थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. केदारनाथ यादव पुत्र स्व. रामदेव यादव, उम्र लगभग 58 वर्ष
2. रामअधार यादव पुत्र स्व. रामदेव यादव, उम्र लगभग 42 वर्ष
3. सर्वेश उर्फ फिरींगी पुत्र केदारनाथ यादव, उम्र लगभग 26 वर्ष
4. अनिल उर्फ रामविलास पुत्र स्व. लालचंद यादव, उम्र लगभग 40 वर्ष
5. अवधेश यादव पुत्र स्व. फूलचंद यादव, उम्र लगभग 42 वर्ष
सभी निवासी: ग्राम टेल्हुआ चकवली, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी*
• 02 अदद लाठी
• 01 अदद लोहे की रॉड
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:* उ0नि0 गौरव कुमार सिंह, हे0का0 कृष्ण देव, का0 अलाऊद्दीन, का0 शैलेष यादव एवं का0 अभिषेक कुमार, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़।






