*TV 20 NEWS || AZAMGARH : विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना के तहत 31 जुलाई तक आमंत्रित किए गए आवेदन*

*विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना के तहत 31 जुलाई तक आमंत्रित किए गए आवेदन*

आजमगढ़, 15 जुलाई 2026/

उपायुक्त उद्योग आशुतोष श्रीवास्तव ने सर्वसाधारण को अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश शासन के उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, कानपुर द्वारा विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत दो प्रकार के पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं—(1) राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार एवं (2) दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार। योजना के तहत कुल 20 राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार तथा 20 दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार प्रदान किए जाने का प्रावधान है।

उन्होंने बताया कि जनपद आजमगढ़ के जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा पात्र हस्तशिल्पियों से आवेदन पत्र एवं कलाकृतियां 31 जुलाई 2026 तक प्राप्त की जाएंगी।

पुरस्कार हेतु इच्छुक हस्तशिल्पी अपनी कलाकृति की उत्कृष्टता प्रमाणित करने के लिए निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं/चरणों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी सहित निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, आजमगढ़ के कार्यालय में निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत कर सकते हैं।