*TV 20 NEWS || AZAMGARH:महिलाओं के गले से चेन स्नेचिंग एवं चोरी करने वाले गिरोह के गैंग लीडर को गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया गया*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक – 17.07.2026*
*थाना – कोतवाली, जनपद आजमगढ़*

● *महिलाओं के गले से चेन स्नेचिंग एवं चोरी करने वाले गिरोह के गैंग लीडर को गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया गया*

● *संगठित अपराध पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त दबोचा गया*

*पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 08.11.2025 को थाना कोतवाली क्षेत्र में बाजार से घर लौट रही एक महिला के गले से दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा सोने की चेन छीनकर फरार हो जाने की घटना के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 583/2025, धारा 304(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त विशाल उर्फ बाबू बीडी एवं पिन्टू हरिजन उर्फ अशोक के नाम प्रकाश में आए। जांच में यह तथ्य सामने आया कि दोनों अभियुक्त एक संगठित गिरोह के रूप में महिलाओं के गले से चेन स्नेचिंग, चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों को अंजाम देकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। गिरोह की लगातार आपराधिक गतिविधियों से आमजन में भय एवं असुरक्षा का वातावरण व्याप्त था। गिरोह की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गैंग चार्ट तैयार कर ,श्रीमान जिलाधिकारी, आजमगढ़ को अनुमोदन हेतु प्रेषित किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिनांक 16.07.2026 को गैंग चार्ट अनुमोदित किए जाने के उपरांत थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 381/2026, धारा 2(ख)(1)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं संगठित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.07.2026 को गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त *विशाल उर्फ बाबू बीडी पुत्र भरतलाल, निवासी पुराना कांशीराम आवास, ब्लॉक-113, कमरा संख्या-06, चौकी कांशीराम आवास, थाना शिवपुर, जनपद वाराणसी* को ठंडी सड़क बंधा रोड स्थित प्राइवेट बस स्टैंड के पास से *समय 12:10 बजे* गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0 381/2026, धारा 2(ख)(1)/3(1), उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. विशाल उर्फ बाबू बीडी पुत्र भरतलाल, निवासी पुराना कांशीराम आवास, ब्लॉक-113, कमरा संख्या-06, चौकी कांशीराम आवास, थाना शिवपुर, जनपद वाराणसी।

*आपराधिक इतिहास-*
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आजमगढ़ एवं वाराणसी जनपदों में चेन स्नेचिंग, चोरी, लूट, अवैध शस्त्र रखने एवं गैंगस्टर एक्ट सहित 11 आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।

1. मु0अ0सं0 583/25 धारा 304(2)/317(2)/317(4)/318(4)/61 बीएनएस थाना कोतवाली आजमगढ़
2 मु0अ00 612/25 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली आजमगढ़
3 मु0अ0सं0 67/22 धारा 3/ 25 शस्त्र अधि थाना शिवपुर वाराणसी
4 मु0अ0सं0 69/22 धारा 379/411 भादवि थाना शिवपुर वाराणसी
5 मु0अ0सं0 284/22 धारा 379/411 भादवि थाना शिवपुर वाराणसी
6 मु0अ0सं0 300/22 धारा 380/411/457 भादवि थाना शिवपुर वाराणसी
7 मु0अ0सं0 01/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना कैन्ट वाराणसी
8 मु0अ0सं0 794/20 धारा 3/ 25 शस्त्र अधि थाना कैन्ट वाराणसी
9 मु0अ0सं0 357/22 धारा 392/411,413/414 भादवि थाना कैन्ट वाराणसी
10 मु0अ0सं0 137/22 धारा 392/411 भादवि थाना सारनाथ वाराणसी
11 मु0अ0सं0 381/26 धारा 2(b)(1)/3(1) उ0प्र0 गैगें0अधि0 थाना कोतवाली आजमगढ

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी, चौकी प्रभारी रोडवेज, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
उ0नि0 राजेन्द्र कुमार, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
हे0का0 अभय सिंह।
रि0का0 हिमांशु मिश्रा।
रि0का0 शिवम गुप्ता।
रि0म0का0 प्रियंका सिंह।
रि0का0 आदित्य कुमार।
का0 अंशुमान सिंह, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।