*TV 20 NEWS || AZAMGARH:शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने एवं दहेज की मांग के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति,दिनांक 17.07.2026*
*थाना – रौनापार, जनपद आजमगढ़*

*शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने एवं दहेज की मांग के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
थाना रौनापार पर प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर आरोप लगाया गया कि अभियुक्त बृजेश यादव पुत्र हरिराम यादव, निवासी ग्राम खेतापुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र 26 वर्ष द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया गया तथा बाद में अपने परिजनों के साथ मिलकर दहेज की मांग की गई। दहेज की मांग पूरी न होने पर पीड़िता के साथ मारपीट एवं प्रताड़ित किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 201/2026, धारा 69, 115(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
आज दिनांक 17.07.2026 को उपनिरीक्षक अनुराग कुमार पाण्डेय मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर कैची बंधा के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त बृजेश यादव पुत्र हरिराम यादव निवासी ग्राम खेतापुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़, उम्र 26 वर्ष को समय करीब 09:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0 201/2026, धारा 69, 115(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. बृजेश यादव पुत्र हरिराम यादव, निवासी ग्राम खेतापुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र 26 वर्ष।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
01. उ0नि0 अनुराग कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी हाजीपुर, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
02. का0 सुनील कन्नौजिया, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
03. रि0म0का0 सौम्या गुप्ता, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।