आजमगढ़। सदर अस्पताल परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल को बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सौंपने के बाद आजमगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना हो रही है। बाइक मालिक ने थाना कोतवाली पहुंचकर पुलिस का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को सदर अस्पताल परिसर से मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान 14 जुलाई 2026 को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली थी।
शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को वादी देवदत्त गोंड थाना कोतवाली पहुंचे, जहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनकी मोटरसाइकिल उन्हें सुपुर्द कर दी गई। अपनी बाइक वापस मिलने पर देवदत्त गोंड ने आजमगढ़ पुलिस एवं थाना कोतवाली पुलिस की त्वरित, प्रभावी और सफल कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।






