*TV 20 NEWS || BALLIA: बलिया में पुलिस मुठभेड़, हत्या का वांछित आरोपी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार*
*क्रैक डाउन*
###############################
*जनपद बलिया*
*दिनांक-19.07.2026*
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना गड़वार जनपद बलिया पुलिस टीम को मिली सफलता (हत्या में वांछित एक नफर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार)।*
उल्लेखनीय है कि दिनांक 19.07.2026 को समय लगभग 23.00 बजे थाना गड़वार पुलिस रात्रि गश्त/चेकिंग में मामूर थी कि मुखबीर खास की सूचना पर रतसड़ मार्ग से नूरपुर जाने वाले सड़क मार्ग पर पुलिया के पास अभियुक्त सौरभ उपाध्याय पुत्र देवेन्द्र उपाध्याय निवासी ग्राम असनवार पंडितपुरा थाना गड़वार जनपद बलिया के द्वारा अपने को घीरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश 1.सौरभ उपाध्याय पुत्र देवेन्द्र उपाध्याय निवासी ग्राम असनवार पंडितपुरा थाना गड़वार जनपद बलिया उम्र करीब 27 वर्ष के दाहिने पैर में गोली लगी है। जिसे ईलाज हेतु तत्काल पुलिस पार्टी द्वारा सीएचसी रतसड़ प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त सौरभ उपाध्याय द्वारा अपने पुराने मुकदमें के गवाह विनोद उपाध्याय की साजिश के तहत अपने पिता देवेन्द्र उपाध्याय के कहने पर अपने साथियों गोविन्द चौहान, अरुण राजभर, सोनू चौहान, सूरज चौहान के साथ मिलकर हत्या की है। घायल बदमाश के पास से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ है अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*






