*TV 20 NEWS || BALLIA: बलिया में हत्या के मामले के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो भी बरामद*

*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक-20.07.2026*

*थाना गड़वार जनपद बलिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 182/2026 धारा 103(1), 109(1), 61(2) बीएनएस से सम्बन्धित 02 नफर वांछित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्कार्पियों बरामद ।*

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा* के निकट पर्यवेक्षण व *श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर / सदर श्री सतीश शर्मा* व *थानाध्यक्ष हितेश कुमार* थाना गड़वार बलिया के कुशल नेतृत्व में थाना गड़वार पुलिस टीम को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि थाना गड़वार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 182/2026 धारा 103(1),109(1),61(2) बीएनएस सें सम्बन्धित 02 नफर वांछित *अभियुक्तगण 1.सूरज चौहान पुत्र भोजू राम चौहान निवासी शिवमन्दिर टढिया थाना गड़वार जनपद बलिया उम्र करीब 19 वर्ष, 2.गोविन्द चौहान पुत्र लालजी सिंह चौहान निवासी रामपुर भोज थाना गड़वार जनपद बलिया उम्र करीब 21 वर्ष* को मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 20.07.2026 को थाना गड़वार पुलिस टीम के उ0नि0 बाँक बहादुर सिंह मय फोर्स द्वारा रामपुर भोज के पास सड़क किनारे बाग से खड़ी स्कार्पियों के साथ समय करीब 04.30 बजे सुबह नियमानुसार गिरफ्तार किया तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।

*सम्बन्धित अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 182/2026 धारा 103(1),109(1),61(2) बीएनएस थाना गड़वार, जनपद बलिया
*बरामदगी –*
1. एक अदद महेन्द्रा स्कार्पियो UP16 BM 4471 (घटना में प्रयुक्त)
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-*
1. सूरज चौहान पुत्र भोजू राम चौहान निवासी शिवमन्दिर टढिया थाना गड़वार जनपद बलिया उम्र करीब 19 वर्ष,
2. गोविन्द चौहान पुत्र लालजी सिंह चौहान निवासी रामपुर भोज थाना गड़वार जनपद बलिया उम्र करीब 21 वर्ष
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 बाँक बहादुर सिंह थाना गड़वार जनपद बलिया
2. का0 नागेन्द्र कुमार थाना गड़वार जनपद बलिया
3. का0 विशाल यादव थाना गड़वार जनपद बलिया
4. का0 अशोक यादव थाना गड़वार जनपद बलिया

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*