लखनऊ। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय अजित दादा पवार जी की प्रथम जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शत-शत नमन किया
श्रद्धेय अजित दादा पवार जी की प्रथम जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि
लखनऊ। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय अजित दादा पवार जी की प्रथम जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शत-शत नमन किया।
इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने कहा कि अजित दादा पवार जी का जीवन संघर्ष, संगठन के प्रति समर्पण, जनसेवा और विकास की राजनीति का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने सदैव किसानों, युवाओं, गरीबों और आम जनता के हितों को प्राथमिकता दी तथा महाराष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष, श्री हरिश्चंद्र सिंह ने कहा की श्रद्धेय अजित दादा पवार के विचार, कार्यशैली और जनसेवा की भावना हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जनहित और विकास के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर श्रद्धेय अजित दादा पवार जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके आदर्शों एवं जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
“अजित दादा पवार जी का व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव हमारे हृदयों में जीवित रहेगा।”






