*TV 20 NEWS || LUCKNOW:बरेली में उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी का भव्य स्वागत, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं बूथ सशक्तिकरण पर दिया विशेष जोर*
बरेली में उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी का भव्य स्वागत, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं बूथ सशक्तिकरण पर दिया विशेष जोर
बरेली/लखनऊ, दिनांक 22.272026, उत्तर प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी के आज बरेली आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं में उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विशेष उत्साह एवं ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। सर्किट हाउस, बरेली में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाने तथा विपक्ष के भ्रामक प्रचार का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीकों से तथ्यपूर्ण उत्तर देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने तथा सरकार की नीतियों एवं योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया।
इसके उपरांत माननीय उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य जी विधानसभा 124, बरेली के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में सम्मिलित हुए। सम्मेलन में उन्होंने “हर बूथ मजबूत” का संकल्प दोहराते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति उसका बूथ स्तर का संगठन है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ को संगठन की सबसे मजबूत इकाई बनाने का आह्वान किया।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में श्री मौर्य जी ने कार्यकर्ताओं से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, बूथ स्तरीय संगठनात्मक संरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने, संगठनात्मक अनुशासन एवं समर्पण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के बीच सतत संवाद एवं समन्वय बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने “वादे-वादे जायते तत्त्वबोधः” का उल्लेख करते हुए विचार-विमर्श एवं सतत संवाद के माध्यम से संगठनात्मक शक्ति को और अधिक प्रभावी बनाने का संदेश दिया। सम्मेलन में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रमों के उपरांत माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने जिला पंचायत अध्यक्ष, बरेली श्रीमती रश्मि पटे ल जी तथा उनके प्रतिनिधि श्री प्रशांत पटेल जी के निवास पर पहुँचकर उनके परिवारजनों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न विषयों पर संवाद हुआ।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना जी, उत्तर प्रदेश भाजपा के ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री पूरन सिंह लोधी जी, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री अधीर सक्सेना जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आदेश प्रताप सिंह जी, माननीय विधायक श्री संजीव अग्रवाल जी, माननीय महापौर डॉ. उमेश गौतम जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रश्मि पटेल जी सहित अनेक माननीय जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।






