*TV 20 NEWS || AZAMGARH : एक ईमानदार जननेता की जुदाई — विधायक आलमबदी आज़मी साहब को ख़िराज-ए-अक़ीदत*

एक ईमानदार जननेता की जुदाई — विधायक आलमबदी आज़मी साहब को ख़िराज-ए-अक़ीदत

राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी मदनी साहब ने विधायक आलमबदी आज़मी साहब के इंतेकाल पर गहरे दुख और अफ़सोस का इज़हार करते हुए कहा:
“आलमबदी आज़मी साहब का इंतेकाल केवल उनके परिवार या क्षेत्र की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और जनजीवन की एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी सादगी, ईमानदारी और जनता की बेहतरीन ख़िदमत के लिए समर्पित कर दी। वह केवल एक विधायक नहीं थे, बल्कि उसूलों पर चलने वाले, साफ़-सुथरी राजनीति के प्रतीक और जनता के सच्चे रहनुमा थे।
वह हमेशा लोगों के बीच रहे, उनकी तकलीफ़ों को अपनी तकलीफ़ समझा और हर संभव कोशिश की कि आम लोगों को इंसाफ़ और सहूलियत मिल सके। उनकी राजनीति व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर केवल जनसेवा और इंसानियत की भलाई के लिए समर्पित थी। इसी वजह से वह हर वर्ग में सम्मान और मोहब्बत की नज़र से देखे जाते थे।
हमारा उनसे पुराना आत्मीय संबंध रहा है। उनकी सादगी, ख़ुलूस और इंसानियत हमेशा याद रखी जाएगी। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी और उनकी सेवाएँ समाज के लिए प्रेरणा बनी रहेंगी।
मैं अल्लाह तआला से दुआ करता हूँ कि मरहूम आलमबदी आज़मी साहब की मग़फ़िरत फ़रमाए, उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुकाम अता फ़रमाए, उनकी क़ब्र को नूर से भर दे और उनके अहल-ए-ख़ाना, चाहने वालों तथा तमाम शुभचिंतकों को सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए।
इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।”
मीडिया इंचार्ज
मो० नसीम
9452930893