*TV 20 NEWS || AZAMGARH : रौनापार पुलिस की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त को भेजा गया न्यायालय*

*प्रेस-विज्ञप्ति दिनांक 23.07.2026*
*थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़*

*रौनापार पुलिस की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त को भेजा गया न्यायालय*

*नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*पूर्व की घटना / इतिहास*
दिनांक 19.07.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना रौनापार पर दी गई तहरीर के आधार पर उसकी लगभग 13 वर्षीय नाबालिग पोती को अभियुक्त अर्जुन कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी ग्राम आराजी देवारा करखिया (निविहवा), थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में मु0अ0सं0- 208/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान दिनांक 20.07.2026 को पीड़िता को सकुशल बरामद कर उसका मेडिकल परीक्षण एवं बयान अन्तर्गत धारा 180/183 बीएनएसएस कराया गया।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 23.07.2026 को उ0नि0 अनुराग कुमार पाण्डेय मय हमराह पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अर्जुन कुमार को रामनगर कुकरौछी, थाना रौनापार क्षेत्र से प्रातः 10:10 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
अर्जुन कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी ग्राम आराजी देवारा करखिया किता-01 (निविहवा), थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 19 वर्ष।

*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 208/2026, धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।

*आपराधिक इतिहास*
मु0अ0सं0 208/2026, धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
उ0नि0 अनुराग कुमार पाण्डेय , रि0का0 कुशहर कुमार , रि0का0 मंगला यादव थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।