*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 26.07.2026*
*थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़*
*चुनावी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*मेहनाजपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जानलेवा हमले का आरोपी 24 घण्टे के अन्दर भेजा गया जेल*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मेहनाजपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी मुकदमा मनोज कुमार राजभर पुत्र त्रिवेणी राजभर निवासी ग्राम बरवां द्वारा थाना मेहनाजपुर पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 25.07.2026 की रात्रि लगभग 10:00 बजे वह मेहनाजपुर बाजार से अपने घर लौट रहे थे। प्राथमिक विद्यालय बरवां के पास कुछ लोगों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने के बाद गांव के ही प्रदीप राजभर, शिवश्याम उर्फ पूजा, गौतम उर्फ गोलू एवं प्रितेश राजभर ने चुनावी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी आरोपियों ने लाठी-डंडे एवं टाइल्स से वादी के सिर पर जान से मारने की नीयत से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मेहनाजपुर पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
आज दिनांक 26.07.2026 को उ0नि0 अमित कुमार पाल द्वारा थाना परिसर से अभियुक्त शिवश्याम उर्फ पूजा को समय करीब 13:40 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0- 72/2026 धारा 3(5), 115(2), 352, 351(3), 109(1), 131 बीएनएस, थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* शिवश्याम उर्फ पूजा पुत्र मानिकराज राजभर, निवासी ग्राम बरवां, थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 22 वर्ष।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 अमित कुमार पाल, थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़।






