*TV 20 NEWS || AZAMGARH : कारगिल विजय दिवस पर अटेवा की पहल, भंवरनाथ मंदिर पर पौधारोपण कर दी श्रद्धांजलि, पुरानी पेंशन की उठाई मांग*
*आजमगढ़: कारगिल विजय दिवस पर अटेवा की पहल, भंवरनाथ मंदिर पर पौधारोपण कर दी श्रद्धांजलि, पुरानी पेंशन की उठाई मांग*
आजमगढ़। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अटेवा आजमगढ़ की टीम ने भंवरनाथ मंदिर परिसर में पौधारोपण कर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही देश की सुरक्षा में लगे अर्धसैनिक बलों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की मांग भी जोर-शोर से उठाई।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को नमन और 2 मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद टीम के सदस्यों ने मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। पदाधिकारियों ने कहा कि “जैसे शहीदों ने देश के लिए अपना जीवन न्यौछावर किया, वैसे ही हमें भी पर्यावरण और समाज के लिए कुछ करना चाहिए।”
इस मौके पर अटेवा के पदाधिकारियों ने कहा कि कारगिल युद्ध में जान देने वाले सैनिकों के परिवारों की तरह ही आज अर्धसैनिक बल और सरकारी कर्मचारी भी सुरक्षित भविष्य चाहते हैं। उन्होंने सरकार से OPS बहाल करने की मांग करते हुए कहा कि “जो देश की रक्षा करता है और जो देश चलाता है, उसे बुढ़ापे की सुरक्षा देना सरकार का धर्म है।”
*इस दौरान उपस्थित रहे:*
अटेवा आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र यादव जी के नेतृत्व व एडीओ पंचायत सुनील मिश्रा की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा – _”शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी, और कर्मचारियों का हक भी लेकर रहेंगे।”_
आज के पौधारोपण में अटेवा के शिक्षक दिनेश कुमार यादव ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की तरफ से जिला अध्यक्ष सीपी यादव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार यादव अभय चौहान अनिल मौर्य महेंद्र कुमार शर्मा महादेव यादव इरशाद रामस्वरूप सुनील कुमार मोहम्मद असलम रमेश कुमार शिवकुमार राधेश्याम मौर्य आदि लोग मौजूद रहे भंवरनाथ मंदिर जनपद आजमगढ़






