*TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना सिधारी पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी का OPPO A3X 5G मोबाइल बरामद किया*
*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना: सिधारी, जनपद आजमगढ़*
*थाना सिधारी पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी का OPPO A3X 5G मोबाइल बरामद किया।*
*सूचना पर बेलनाडीह मोड़ से अभियुक्त गिरफ्तार, पूछताछ में सिधारी बाजार से मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की।*
डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सिधारी श्री राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना सिधारी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 27.07.2026 को उ0नि0 मनीष मिश्र मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बेलनाडीह मोड़ के पास से अभियुक्त संदीप राजभर पुत्र मोहित राजभर, निवासी बेलनाडीह, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र 24 वर्ष को समय 01:10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का 01 अदद OPPO A3X 5G मोबाइल फोन बरामद हुआ।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व सिधारी बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान से उक्त मोबाइल चोरी किया था। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत मु0अ0सं0-310/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*बरामदगी*
• 01 अदद चोरी का OPPO A3X 5G मोबाइल फोन
*गिरफ्तार अभियुक्त*
• संदीप राजभर पुत्र मोहित राजभर, निवासी बेलनाडीह, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र 24 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग*
• मु0अ0सं0-310/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
• उ0नि0 मनीष मिश्र, हे0का0 अनिल राय, का0 नीरज यादव, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।






