*TV 20 NEWS || AZAMGARH:नाबालिग लड़की के अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित सहयोगी अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 28.07.2026*
*थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़*
*नाबालिग लड़की के अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित सहयोगी अभियुक्त गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुबारकपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित/सहयोगी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
*घटना का विवरण :*
दिनांक 26.06.2026 को वादी मुकदमा थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना मुबारकपुर पर लिखित तहरीर दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री (उम्र लगभग 16 वर्ष) दिनांक 25.06.2026 को बिना बताए घर से चली गई, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका व्यक्त की गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 237/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87, 64(1) बीएनएस तथा 3/4/16 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। विवेचना के क्रम में अभियुक्त गुलशन पुत्र बहादुर जयसवार का नाम प्रकाश में आने पर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।
*गिरफ्तारी का विवरण :*
दिनांक 28.07.2026 को उपनिरीक्षक मो0 शमशाद खान मय हमराह क्षेत्र भ्रमण, वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं चेकिंग के दौरान सठियांव रेलवे क्रॉसिंग के पास मौजूद थे। सूचना पर मुकदमे से संबंधित वांछित/सहयोगी अभियुक्त गुलशन पुत्र बहादुर जयसवार को सठियांव चौराहे के पास से समय करीब 09:05 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अभियुक्त के परिजनों को सूचना दी गई। अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :*
गुलशन पुत्र बहादुर जयसवार, निवासी प्यारेपुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 22 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग :* मु0अ0सं0 237/2026, धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं 3/4/16 पॉक्सो एक्ट, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :*
उ0नि0 मो0 शमशाद खान, हे0का0 संजय यादव, थाना मुबारकपुर।






