*TV 20 NEWS ||SONBHADRA:थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ₹3 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी से जुड़े बैंक खातों का संचालन करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, 02 मोबाइल फोन व ₹2,500 नगद बरामद*
*प्रेस नोट*
*जनपद : सोनभद्र*
*दिनांक : 29.07.2026*
*🟣🔵थाना अनपरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ₹3 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी से जुड़े बैंक खातों का संचालन करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, 02 मोबाइल फोन व ₹2,500 नगद बरामद*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा *श्री प्रणय प्रसून श्रीवास्तव* के नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
विवेचना के दौरान थाना अनपरा पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 162/2026, धारा 318(4) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट* में साइबर ठगी में प्रयुक्त बैंक खातों के संबंध में प्राप्त साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना शक्तिनगर क्षेत्र के चिल्काडांड बाजार में दबिश देकर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से 02 मोबाइल फोन (iPhone व IQOO 12)
₹2,500/- नगद बरामद कर, नियमानुसार कब्जे पुलिस में लेकर मुकदमे में *धारा 317(2) बीएनएस* की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पूछताछ एवं साक्ष्य संकलन के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तों द्वारा एक से अधिक बैंक खातों में इंटरनेट बैंकिंग सक्रिय कर उन्हें साइबर अपराधियों के दुरुपयोग हेतु उपलब्ध कराया गया था। जांच के दौरान *संबंधित खातों में ₹3 करोड़ से अधिक* के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन पाए गए, जिनकी विस्तृत जांच की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. विजय कुमार अग्रहरी पुत्र सुभाष चन्द अग्रहरी, निवासी चिल्काडांड, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष।
2. मुकेश कुमार गुप्ता पुत्र लालचन्द गुप्ता, निवासी चिल्काडांड, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण-*
02 मोबाइल फोन (iPhone व IQOO 12)
₹2,500/- नगद
*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 अशोक सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
2. का0 सुशील राजपूत थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
*सोनभद्र पुलिस की अपील:-*
अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग अथवा मोबाइल बैंकिंग की सुविधा किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग हेतु उपलब्ध न कराएं। ऐसा करना आपको भी साइबर अपराध में कानूनी रूप से उत्तरदायी बना सकता है। किसी भी साइबर अपराध की सूचना तत्काल 1930 हेल्पलाइन अथवा www.cybercrime.gov.in पर दें।






