*TV 20 NEWS || BALLIA:थाना मनियर जनपद बलिया पुलिस द्वारा नाबालिग युवती का अश्लील विडियों बनाकर वायरल करने व आत्महत्या के दुष्प्रेरण करने वाले 02 नफर अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार*

*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक 02.08.2026*

*थाना मनियर जनपद बलिया पुलिस द्वारा नाबालिग युवती का अश्लील विडियों बनाकर वायरल करने व आत्महत्या के दुष्प्रेरण करने वाले 02 नफर अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार ।*

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ल के निकट पर्यवेक्षण में व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र एवं थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में मनियर पुलिस टीम को मिली सफलता ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
उल्लेखनीय है कि दिनांक 31.07.2026 को नाबालिग लड़की उम्र करीब 15 वर्ष जिसके गाँव का ही जाहिद पुत्र फिरोज ने नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर वीडियो काल करके उसकी अश्लील विडियो बना लिया और धमकी देने लगा कि मुझसे शादी करो नही तो तुम्हारा अश्लील वीडियो वायरल कर देगें तुम्हे व तुम्हारे परिवार को किसी के सामने मुंह दिखाने लायक नही छोड़ेगे, कही भी शादी नही करने दूंगा । जब नाबालिग लडकी ने शादी का विरोध की तो फिरोज ने अपने दोस्त इस्माईल शाह पुत्र एजाज व नाबालिग लड़की की मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेज दिया व इस्माईल शाह ने गांव के अन्य कई लोगो पर भेजकर वायरल कर दिया है । इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 141/2026 धारा 351(2) BNS व 67 IT Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । इसी क्रम में नाबालिग लड़की द्वारा मानसिक अवसाद में आकर दिनांक-01.08.2026 को आत्महत्या करने का प्रायस किया, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। थाना स्थानीय द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक 02.08.2026 को उ0नि0 मो0 इस्माईल शेख ,उ0नि0 वंशराज सिंह व का0 जगदीश पटेल व का0 हरिकेश यादव थानाक्षेत्र में देखभाल क्षेत्र, चेकिंग सदिग्ध व्यक्ति/वाहन , पेण्डिंग विवेचना में ग्राम दक्षिण पटखौली में मौजूद थे कि मुखबिर खास की सूचना के आधार पर *02 नफर अभियुक्तगण 1. जाहिद पुत्र फिरोज निवासी ग्राम दक्षिण पटखौली थाना मनियर जनपद बलिया उम्र करीब 23 वर्ष 2. इस्माईल शाह पुत्र एजाज ग्राम दक्षिण पटखौली थाना मनियर जनपद बलिया उम्र करीब 20 वर्ष* को समय लगभग 11.08 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया, दोनों व्यक्तियों की जामा तलाशी में 02 अदद मोबाईल रेडमी व समसंग रेनमी बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

*सम्बन्धित अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 141/2026 धारा 351(2), BNS व 67 IT Act थाना मनियर जनपद बलिया व बढ़ोत्तरी धारा 74/108 बीएनएस व 7/8 पास्को एक्ट थाना मनियर बलिया ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
1. जाहिद पुत्र फिरोज निवासी ग्राम दक्षिण पटखौली थाना मनियर जनपद बलिया उम्र करीब 23 वर्ष
2. इस्माईल शाह पुत्र एजाज ग्राम दक्षिण पटखौली थाना मनियर जनपद बलिया उम्र करीब 20 वर्ष

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. मो0 इस्माईल शेख थाना मनियर जनपद बलिया
2. उ0नि0 वंशराज सिंह थाना मनियर जनपद बलिया
3. का0 जगदीश पटेल थाना मनियर जनपद बलिया
4. का0 हरिकेश यादव थाना मनियर जनपद बलिया

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस ।*