*TV 20 NEWS || AZAMGARH : विधानसभा में उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सरकार की प्राथमिकताओं, अनुपूरक बजट, कानून-व्यवस्था एवं समसामयिक विषयों पर रखा पक्ष*

प्रेस विज्ञप्ति

• विधानसभा में उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सरकार की प्राथमिकताओं, अनुपूरक बजट, कानून-व्यवस्था एवं समसामयिक विषयों पर रखा पक्ष

• सर्वदलीय बैठक में हुए सम्मिलित हुए

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज विधानसभा में पत्रकारों से छात्र समस्या , महिला आरक्षण बिल, संसद परिसर में हुए हालिया घटनाक्रम, विपक्ष की भूमिका तथा प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं, आगामी विधानसभा सत्र, कानून-व्यवस्था, अनुपूरक बजट तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर सरकार का पक्ष रखा।

उपमुख्यमंत्री जी ने संसद भवन परिसर दिल्लीर में अवधेश प्रसाद एवं पक्कू यादव द्वारा किए गए प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अत्यंत आपत्तिजनक, घिनौना एवं आपराधिक कृत्य था। किसी भी व्यक्ति द्वारा संतों, रामभक्तों तथा हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कोई भी कार्य स्वीकार्य नहीं हो सकता। विपक्ष इस पर अपनी राजनीति करना बंद करे। वाराणसी में दर्ज एफआईआर उचित है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा करती है ।

महिला आरक्षण एवं परिसीमन के मुद्दे पर बोलते हुए श्री मौर्य ने कहा कि विपक्ष परिसीमन की आड़ लेकर महिला आरक्षण का विरोध कर रहा है। पूर्व में भी विभिन्न मुद्दों की आड़ लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया गया, किंतु सरकार जनहित में निर्णय लेने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों की भावनाओं का सम्मान करती है तथा उनकी उचित मांगों पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लिया गया है। कुछ विपक्षी दलों ने इस आंदोलन का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं और यदि किसी भी प्रकार की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों अथवा बाहरी तत्वों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष श्री राहुल गांधी हर समस्तव सकारात्मक एवं जनहित के विषयों का विरोध करते हैं।
उन्होंने विपक्ष से अपील की कि यदि उनके पास जनहित से जुड़े मुद्दे हैं तो वे उन्हें सदन में रखें। सरकार प्रत्येक प्रश्न का उत्तर देने के लिए पूरी तरह तैयार है। सदन की कार्यवाही सार्थक हो, समय का सदुपयोग हो तथा लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप स्वस्थ चर्चा हो, यही सरकार की अपेक्षा है।

आगामी विधानसभा सत्र में अनुपूरक बजट एक नियमित वित्तीय प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य प्रदेश की विकास योजनाओं को गति देना तथा जनता के हितों की पूर्ति करना है। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ एवं नियंत्रण में है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष आज मुद्दाविहीन हो चुका है वह राम मंदिर मुद्दा पर राजनीतिक रंग देकर सदन का समय व्यर्थ करना चाहता है यह लोकतंत्र के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों पर आरोप थे उसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है तथा पूरे प्रकरण की एसआईटी जांच जारी है। सरकार पूरे मामले में पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्रवाई कर रही है।

अंत में उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विश्वास व्यक्त किया कि विधानसभा का आगामी सत्र लोकतांत्रिक गरिमा के अनुरूप संचालित होगा। सरकार जनहित से जुड़े प्रत्येक प्रश्न का उत्तर देने के लिए तैयार है तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनता के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में गुंडागर्दी, अपराध, माफियावाद और दंगों का जो दौर था, वह अब इतिहास बन चुका है। वर्तमान सरकार सुशासन, विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य तथा किसानों की आय बढ़ाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।