*TV 20 NEWS || LUCKNOW: जल संरक्षण पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा संदेश: 20 हजार अमृत सरोवरों से सशक्त हो रहा भूजल पुनर्भरण का जनसंकल्प*

पंचतत्वों में जल जीवन का मूल आधार माना गया है। जल संरक्षण के प्रति हमारे संकल्प का प्रमाण है कि प्रदेश में लगभग 20 हजार अमृत सरोवर विकसित किए जा चुके हैं। जलवायु परिवर्तन एवं अत्यधिक दोहन के कारण आज वैश्विक स्तर पर जल संरक्षण के लिए जनभागीदारी आवश्यक बन गई है। यह सुखद है कि राजधानी लखनऊ की एक आवासीय सोसाइटी ने आरओ और एयर कंडीशनर से निकलने वाले प्रतिदिन लगभग 50 हजार लीटर जल को रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली से जोड़कर भूजल पुनर्भरण में उपयोग करने की प्रेरक पहल की है। प्रकृति से जितना लें, उतना ही उसे लौटाने का संकल्प भी होना चाहिए।

—मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी

(योगी की पाती के प्रमुख अंश)