*TV 20 NEWS || LUCKNOW: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में जनभागीदारी बढ़ाएं: 14-15 अगस्त को 5 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ*
सभी प्रदेशवासी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इस वर्ष आगामी 14 एवं 15 अगस्त को 5 करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य है।
सभी सरकारी, अर्धसरकारी एवं सहायता प्राप्त संस्थानों, स्थानीय निकायों, शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों, उचित दर की दुकानों, औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराया जाए।
—मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी






