*TV 20 NEWS || AZAMGARH : व्यक्तिगत शौचालय योजना से वंचित सभी पात्र परिवार 05462-297491 पर अपना विवरण दर्ज करायें*
व्यक्तिगत शौचालय योजना से वंचित सभी पात्र परिवार 05462-297491 पर अपना विवरण दर्ज करायें
आजमगढ़ 07 अगस्त 2026/
जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सूचित किया गया कि जनपद आजमगढ़ के ऐसे सभी पात्र परिवार जो व्यक्तिगत शौचालय योजना का लाभ प्राप्त करने से किसी कारणवश वंचित रह गये हैं वे अपनी समस्या के समाधान हेतु लाभार्थी अपना नाम, पिता का नाम, ग्राम पंचायत का नाम, विकास खण्ड का नाम व मोबाईल नम्बर के साथ प्रत्येक कार्य दिवस में फोन नम्बर 05462-297491 पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अपना विवरण दर्ज करायें ताकि उनको योजना का लाभ दिया जा सके।






